यात समरफ़ील्ड स्वीट्स बेलमॉण्ट (Hyatt Summerfield Suites Belmont) - रेडवुड शोर्स होटल (Redwood Shores Hotel)
Hyatt Summerfield Suites® Belmont California में आपका स्वागत है, जहाँ हमारे सभी स्वीट्स को दिया जाता है - The Hyatt Touch®। नई नाटकीय डिज़ाइनों तथा ध्यान रखने वाली सेवाओं से हमारे मेहमानों को Hyatt दर्शन को जीने का मौका मिलता है और अलग-अलग रहने-सोने के कमरों और पूरे किचन वाले बड़े, आरामदेह स्वीट्स में आपका जीवन अपने ढंग से जीने का भी। More.™ में आपका स्वागत है।
Hyatt Summerfield Suites® Belmont California USA Hotel, सैन फ्रैंसिस्को प्रायद्वीप की सैन मैटियो काउंटी में, सैन फ्रैंसिस्को सिटी सेंटर से सिर्फ 19 मील दक्षिण में स्थित है। सैन मैटियो काउंटी प्रशांत महासागर से सैन फ्रैंसिस्को खाड़ी के तटों तक फैली है। Hyatt Summerfield Suites Belmont, सैन मैटियो और सैन कार्लोस के लगभग बीचों बीच, बेशोर फ़्रीवे से थोड़ा सा हटकर है। इस स्थिति के कारण जे. आर्थर यंग फ़्रीवे (J. Arthur Young Freeway) और सैन मैटियो ब्रिज (San Mateo Bridge) के साथ-साथ अल कैमिनो रियल (El Camino Real) तक भी आसानी से पहुँचा जा सकता है।
यह बेलमॉण्ट, कैलिफ़ोर्निया यूएसए होटल, कैलिफ़ोर्निया के अनेक प्रसिद्ध शॉपिंग केन्द्रों, आकर्षणों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के निकट है। हमारी स्थिति के कारण आप उन सभी स्थानों के निकट रहते हैं, जिनकी ज़रूरत पड़ सकती है और बेलमॉण्ट कैलिफ़ोर्निया यूएसए के आसपास के कई फ़्रीवेज़ तक भी आसानी से पहुँच सकते हैं।
Hyatt Summerfield Suites® Belmont California USA Hotel के पास के आकर्षण और शॉपिंग केन्द्रः
टीवी सीरियल ‘डाइनेस्टी’ और अनेक जानी-मानी फ़िल्मों का स्थल - फ़िलोली एस्टेट
प्रशांत महासागर के तट पर घुड़सवारी
एल कैमिनो रियल और रैलस्टन एवेन्यू
Hyatt Summerfield Suites® बेलमॉण्ट कैलिफ़ोर्निया यूएसए होटल के हर स्वीट में आपको, इन विशिष्टताओं के साथ हर वह आराम मिलता है, जिसे आप ढूँढ रहे हैं और हर वह सुविधा मिलती है, जिसकी आपको तलाश हैः
बड़े, नये स्वीट्स
निःशुल्क, बुफ़े ब्रेकफ़ास्ट
निःशुल्क, तीव्र-गति इंटरनेट एक्सेस
पूल और स्पा
Hyatt Gold Passport® Points
रहने और सोने के लिए अलग स्थान
फ़िटनेस सेंटर, जहाँ हृदय के स्वास्थ्य संबंधी उपकरण भी उपलब्ध हैं
सप्ताह के पाँच कार्य दिवसों में सामाजिक संध्या
लॉण्ड्री सुविधा
Hyatt Summerfield Suites, बेलमॉण्ट बेशोर फ़्रीवे/इंटरस्टेट 101 के कॉनकोर्स ड्राइव पर सुविधाजनक स्थान पर है, जहाँ से एल कैमिनो रियल और रैलस्टन एवेन्यू तक आसानी से पहुँचा जा सकता है। सैन फ़ैंसिस्को से केवल 23 मील दक्षिण में स्थित होने के कारण, सैन फ़्रैसिस्को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक आसानी से ड्राइव कर पहुँचा जा सकता है।
सैन फ़्रैसिस्को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (SFO), 10.6 मील, से आने के लिए यूएस 101 पर सैन जोज़े की ओर दक्षिण दिशा में लगभग 9.5 मील चलें। उसके बाद बेलमॉण्ट की ओर जाने वाली रैलस्टन एवेन्यू के लिए एक्ज़िट 412 लें। बाँये मुड़कर रैलस्टन एवेन्यू पकड़ें। उसके बाद फ़ौरन आइलैंड पार्कवे की ओर बाँये मुड़ जायें। और आप Hyatt Summerfield Suites, Belmont, 400 कॉनकोर्स ड्राइव पर पहुँच जायेंगे।
बेलमॉण्ट के सबसे आधुनिक होटलों में से एक होने के नाते Hyatt Summerfield Suites Belmont California USA आपको घर जैसे सभी आराम और दफ़्तर जैसी सुविधायें प्रदान करता है। हमारे बड़े, आरामदेह कमरे एक शानदार छुट्टी या एक सफल कारोबारी यात्रा का सुख प्रदान करते हैं। हमारे एक या दो बेडरूम, पूरे किचन और अलग रहने के कमरे वाली यूनिट्स का आनंद लें।
यह वेबसाइट Hyatt Summerfield Suites® Belmont California USA hotel के लिए है। Hyatt® के अन्य होटलों के बारे में जानकारी
www.hyatt.com से मिल सकती है।
हिन्दी में यह होमपेज शिष्टाचार के तौर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस वेबसाइट की अन्य सभी सूचनाओं वाले पेज अंग्रेज़ी में हैं।